एलडीए जोन-6 : सील दिखावा, खेल पक्का !
एलडीए जोन-6 : सील दिखावा, खेल पक्का ! टिकैतगंज चौकी से पहले, सरकारी स्कूल के पीछे। अब तक न्याय विकास कुमार पत्रकार
ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी मोनालिसा जौहरी को मिली एसडीएम सदर बहराइच की जिम्मेदारी, जनहित में बेहतर कार्यों की जगी उम्मीद।
ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी मोनालिसा जौहरी को मिली एसडीएम सदर बहराइच की जिम्मेदारी, जनहित में बेहतर कार्यों की जगी उम्मीद।
सुरेश यादव बहराइच:- जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में अहम होगी नई जिम्मेदारी,प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को सर्वोपरि रखने वाली उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी को एसडीएम सदर बहराइच का कार्यभार सौंपा गया है। उनकी नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्रवासियों में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान की उम्मीद जगी है।मोनालिसा जौहरी को एक ईमानदार, कर्मठ एवं कर्तव्यपरायण अधिकारी के रूप में सराहते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में तहसील सदर में आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता मिलेगी। विशेष रूप से राजस्व मामलों, भूमि विवादों, जनशिकायतों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता को बढ़ावा मिलेगा।जनता को उम्मीद है कि वह पीड़ितों और जरूरतमंदों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाएंगी। उनकी नई तैनाती से सदर तहसील क्षेत्र में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की अपेक्षा है।मोनालिसा जौहरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों ने आशा व्यक्त की है कि वह अपनी ईमानदारी, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा से प्रशासनिक व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की मिसाल कायम करेंगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एलडीए जोन-6 : सील दिखावा, खेल पक्का ! टिकैतगंज चौकी से पहले, सरकारी स्कूल के पीछे। अब तक न्याय विकास कुमार पत्रकार
एंबुलेंस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक मौके से फरार; पत्नी ने मांगा न्याय अब तक न्याय विकास कुमार पत्रकार
डेढ़ सौ महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर निकाली घटयात्रा, श्रीजी की रथयात्रा के साथ सिद्धचक्र विधान का शुभारंभ
Leave a Comment: