बहराइच में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई और स्कूल वाहनों की जांच* परिवहन विभाग बहराइच की टीम ने निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और लापरवाही से वाहन न चलाने की


बहराइच में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, ओवरस्पीडिंग पर कार्रवाई और स्कूल वाहनों की जांच*


परिवहन विभाग बहराइच की टीम ने निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और लापरवाही से वाहन न चलाने की हिदायत दी।

इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। विद्यालय प्रबंधन एवं वाहन संचालकों को निर्देशित किया गया कि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

परिवहन विभाग ने जनपदवासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करें, यातायात संकेतों की अनदेखी न करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। सड़क सुरक्षा केवल विभाग की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।