लखनऊ-बहराइच हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
बहराइच/ फखरपुर -शाम करीब 6:00 बजे लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मरौचा मोड और संत पथिक स्कूल के बीच एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बेचेलाल गौतम को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर वजीरगंज निवासी बेचेलाल गौतम, पुत्र स्वर्गीय जियालाल, उम्र करीब 40 वर्ष, अपने मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के मोटरसाइकिल का नंबर यूपी 40 बीसी 1979 बताया जा रहा है।सूचना मिलते ही थाना फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलवाकर घायल बेचेलाल गौतम को जिला अस्पताल बहराइच भिजवाया। आरक्षी राम साहनी को भी एंबुलेंस के साथ अस्पताल भेजा गया, ताकि घायल की उचित देखभाल किया जा सके।पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है। टक्कर मारने वाला वाहन अज्ञात बताया जा रहा है, जिसकी पहचान और पकड़ने की कोशिश की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस द्वारा मौके पर व्यवस्था कराई गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: