जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा संभालेंगे जिले की कमान* *सैमुअल पॉल एन. का
जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा संभालेंगे जिले की कमान* *सैमुअल पॉल एन. का
बहराइच)। सुजौली वन रेंज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात घर के अंदर मच्छरदानी में मां के साथ
*मच्छरदानी फाड़कर घर में घुसा तेंदुआ, मां के पास सो रही 7 साल की बच्ची पर हमला; माता-पिता की बहादुरी से बची जान!*
*ब्यूरो रिपोर्ट: क्रांति मिश्र / अंजनी चतुर्वेदीअब तक न्याय, बहराइच!*
सुजौली (बहराइच)। सुजौली वन रेंज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात घर के अंदर मच्छरदानी में मां के साथ सो रही सात साल की मासूम पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। हालांकि, माता-पिता की सूझबूझ और साहस से उसकी जान बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सुजौली क्षेत्र के ईदगाह पुरवा निवासी राजेश चौहान की सात वर्षीय पुत्री दिव्या चौहान अपनी मां के साथ घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। रात करीब तीन बजे तेंदुआ घर के अंदर घुस आया और मच्छरदानी फाड़कर बच्ची को मुंह में दबोच कर ले जाने का प्रयास करने लगा।
माता-पिता की बहादुरी से टला बड़ा हादसा
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर माता-पिता की नींद खुल गई। माता-पिता ने बिना घबराए हिम्मत दिखाई और तेंदुए का मुकाबला करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों के इस कड़े प्रतिरोध के आगे मजबूर होकर तेंदुआ बच्ची को वहीं छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।
हमले में दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सुजौली ले गए, जहां डॉक्टर ओ.आर.पी. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मिहींपुरवा रेफर कर दिया।
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा
घटना की सूचना मिलते ही सुजौली के ग्राम प्रधान राजेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग द्वारा मौके पर पिंजरा लगाया जा चुका है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा संभालेंगे जिले की कमान* *सैमुअल पॉल एन. का
जौनपुर।* छठ महोत्सव के मंच पर सात साल की नन्हीं गायिका आराध्या सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आराध्या
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के चंडिका मंदिर धाम पर सोमवार को उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर ब्रत का पारण क
Leave a Comment: