जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा संभालेंगे जिले की कमान* *सैमुअल पॉल एन. का


*जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा संभालेंगे जिले की कमान*

*सैमुअल पॉल एन. का तबादला, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां की मिली जिम्मेदारी*

*जौनपुर।* जिले के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन स्तर से जारी स्थानांतरण सूची में जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर उमेश मिश्रा को जौनपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

                शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उमेश मिश्रा अब तक विशेष सचिव, नगर विकास विभाग के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपते हुए जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया है। वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को जौनपुर से स्थानांतरित कर अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां के पद पर तैनाती दी गई है।

                इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब जिले की कमान नए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के हाथों में होगी। उनके कार्यभार ग्रहण करने को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए जिलाधिकारी के सामने जिले की विकास योजनाओं को गति देने, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।