जौनपुर।* छठ महोत्सव के मंच पर सात साल की नन्हीं गायिका आराध्या सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आराध्या


*सात साल की आराध्या ने भक्ति गीतों से बांधा समां, सांसद विद्यासागर सोनकर ने किया सम्मानित*

*‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ की प्रस्तुति पर झूम उठे अतिथि और श्रद्धालु*

*जौनपुर।* छठ महोत्सव के मंच पर सात साल की नन्हीं गायिका आराध्या सिंह ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आराध्या ने अंश हनुमान फिल्म के भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गई पार्वती...’ की शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों और श्रद्धालुओं की खूब वाहवाही बटोरी।

             इसके बाद पवन सिंह के लोकप्रिय छठ गीत ‘जोड़े-जोड़े घटवा...’ को अपनी आवाज में प्रस्तुत कर आराध्या ने लोगों का मन मोह लिया। उसकी गायकी और आत्मविश्वास ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।

              कार्यक्रम के दौरान जब आराध्या ने प्रसिद्ध भक्ति गीत ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...’ सुनाना शुरू किया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। उसकी प्रतिभा से प्रभावित होकर राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी समेत अन्य अतिथि मंच पर पहुंचे और नन्हीं प्रतिभा को सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन किया। महज सात वर्ष की उम्र में आराध्या की इस शानदार प्रस्तुति की महोत्सव में खूब चर्चा रही।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।