कोरांव में जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित विधायक भी शामिल हुए।
कोरांव में जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित विधायक भी शामिल हुए।
उदयपुर जागीर में महासंग्राम कुश्ती दंगल, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम करीब 40 रोमांचक मुकाबलों में पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच, विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित अब तक न्याय | शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र के उदयपुर जागीर गांव में शनिवार को आयोजित महासंग्राम कुश्ती दंगल में देश के
करीब 40 रोमांचक मुकाबलों में पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच, विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
अब तक न्याय | शाहबाद।
शाहबाद क्षेत्र के उदयपुर जागीर गांव में शनिवार को आयोजित महासंग्राम कुश्ती दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में करीब 40 मुकाबले आयोजित किए गए। हर मुकाबले में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोरदार दांव-पेच आजमाए। पहलवानों के शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। देर शाम तक अखाड़े में मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा।
दंगल का शुभारंभ आयोजक शाईन उर्फ राजा खां, शानू खां और आरिफ खां ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कराया। पहली कुश्ती सैफनी के इरशाद पहलवान और चंडीगढ़ के सोनू पहलवान के बीच हुई। इस मुकाबले में इरशाद पहलवान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सोनू को चित कर जीत अपने नाम की।
इसके बाद मुरादाबाद के साहिल खां और साहिल पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें साहिल खां ने जीत हासिल की। विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
सैफनी के इरशाद पहलवान ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए उत्तराखंड के संजय पहलवान को भी पटखनी दी और दंगल में दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत पर कमेटी की ओर से उन्हें सात हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं घोसीपुरा के वकील घोसी पहलवान ने हरियाणा के प्रिंस पहलवान को हराकर सात हजार रुपये का पुरस्कार जीता।
इसी क्रम में रोहतक के अमित पहलवान ने राजस्थान के भूरा पहलवान को शिकस्त देकर मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत पर कमेटी की ओर से सात हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। नोएडा के चित्ता पहलवान और बरेली के अय्यूब पहलवान के बीच भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों पहलवानों ने बेहतरीन दांव-पेच दिखाए, लेकिन अंत में अय्यूब पहलवान ने जीत हासिल की। उन्हें कमेटी की ओर से आठ हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
दंगल में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। आयोजन के दौरान सज्जाद खां, रफी खां, मुजफ्फर खां, राहिल खां और रेफरी मुराद सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।
महासंग्राम कुश्ती दंगल ने ग्रामीण क्षेत्र में पारंपरिक कुश्ती कला और खेल भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
कोरांव में जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित विधायक भी शामिल हुए।
बहराइच)। सुजौली वन रेंज क्षेत्र में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात घर के अंदर मच्छरदानी में मां के साथ
जौनपुर को मिला नया जिलाधिकारी, उमेश मिश्रा संभालेंगे जिले की कमान* *सैमुअल पॉल एन. का
Leave a Comment: