कोरांव में जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित विधायक भी शामिल हुए।


कोरांव में जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित विधायक भी शामिल हुए।

धूमधाम व गाजे बाजे के साथ मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती।

अब तक न्याय, संवाददाता धर्मेंद्र कुमार प्रयागराज

प्रयागराज । कोरांव विधानसभा के कैथल लेडियारी स्थित रामचरण इंटर कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजाति सांस्कृतिक समागम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री अतुल जोग मुख्य अतिथि के रूप में आये। विधायक राजमणि कोल ने किया स्वागत। राजमणि कोल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं लोक कला और विरासत को बचाना और आगे बढ़ना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यक्रम में आए अतिथियों, आयोजकों और क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। मौके पर उपस्थित रहे। विधायक राजमणि कोल, ब्लॉक प्रमुख मुकेश कोल, व  भाजपा नेत्री आरती कोल, भाजपा मंडल महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, अपना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रज्जन कोल, अपना मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट लवकुश गोंड , चंद्रशेखर कोल, संजय कोल आदि लोगों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।