ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की लापरवाही से गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों ने खुद संभाली जिम्मेदारी

गाजीपुर। सदर क्षेत्र के चौरह चौरही गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान प्रशासक और ग्राम पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। जगह-जगह नालियां टूटी हुई हैं, जिससे गंदगी और जलनिकासी की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गांव की स्वच्छता बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को खुद ही आगे आना पड़ा है। ग्रामीण अपने स्तर से नालियों और रास्तों की सफाई करने में जुट गए हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने, टूटी नालियों की मरम्मत कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब तक ध्यान देते हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।