छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण के दौरान CISF जवान पंकज पाण्डेय का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
अब तक न्याय/अनिल कुमार
जिला ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र के थाना सिंगाही भेड़ौरा निवासी CISF जवान पंकज पाण्डेय का छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। युवा जवान के असमय निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई बुधवार को जैसे ही जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव भेड़ौरा पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। भेड़ौरा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग अपने क्षेत्र के होनहार जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे परिजनों के अनुसार, पंकज पाण्डेय का चयन करीब डेढ़ वर्ष पहले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हुआ था। देश की सेवा करना उनका सपना था। इसी सपने को साकार करने के लिए वह छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। उनके निधन की खबर ने परिवार और क्षेत्रवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया जवान की अंतिम यात्रा के दौरान सिंगाही बस स्टैंड सहित रास्ते में भारी भीड़ जुटी। हर कोई अपने क्षेत्र के इस लाल को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचा। भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे, जिससे अंतिम यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई इसके बाद पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां CISF के जवानों ने अपने साथी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। नम आंखों और भारी मन से क्षेत्रवासियों ने ग्राम भेड़ौरा निवासी पंकज पाण्डेय को अंतिम विदाई दी एक युवा जवान के असमय चले जाने से तहसील निघासन और सिंगाही क्षेत्र में शोक का माहौल है। पंकज पाण्डेय की यादें उनके परिवार और क्षेत्रवासियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: