टाउन हॉल में मेहरोत्रा परिवार ने किया प्रभातफेरी का भव्य स्वागत, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
ब्लॉक संवाददाता हिमांशु जैन
शाहजहांपुर। कार्तिक मास में निकाली जा रही प्रभातफेरी के क्रम में बुधवार को टाउन हॉल स्थित प्रिया-आशीष मेहरोत्रा के आवास पर प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया। कृष्णानगर मंदिर से श्रीजी एवं लड्डू गोपाल जी के विग्रहों को भजन-कीर्तन के साथ मेहरोत्रा परिवार के आवास पर लाया गया, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया।
इसके बाद श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ भजन-कीर्तन शुरू किया। हरीश बजाज, मोहनलाल अरोरा, गौरव अरोरा, रविन्द्र मिश्रा, पार्थ सचदेव, देवेन्द्र खुराना, अंकित सचदेव और नवीन सचदेव ने राधा-कृष्ण के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय कर दिया। भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु जमकर झूमे। मटकी से टॉफियां निकालकर वितरित की गईं और फूलों की होली भी खेली गई। अंत में आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर कमेटी की ओर से मेहरोत्रा परिवार को अरविन्द गुप्ता सीए, पंकज चड्ढा, प्रद्युम्न गुप्ता एवं विवेक सहगल ने स्मृति भेंट प्रदान की। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि गुरुवार की प्रभातफेरी का स्वागत अरविन्द गुप्ता सीए के परिवार द्वारा टाउन हॉल स्थित उनके आवास पर किया जाएगा।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: