- थाना केराकत साइबर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में कुल ₹11,817/- की धनराशि कराई गई वापस-
- जौनपुर
- पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के शिकार व्यक्तियों की धनराशि वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण व निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना केराकत श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना केराकत की साइबर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार 02 व्यक्तियों की कुल ₹11,817/- (ग्यारह हजार आठ सौ सत्रह रुपये) की धनराशि वापस कराई गई।
- घटना का विवरण-
1. सर्वेन्द्र कुमार मौर्या पुत्र मंजन राम मौर्या निवासी कुसैला थाना केराकत जौनपुर ने साईबर हेल्पलाईन नं. 1930 के माध्यम से अपने बैंक खाता से फ्राड होने की शिकायत दर्ज कराया गया था, जिसका एक्नालेज नं. 33105250058376 अंकित कराया गया है जिसमें से MRM पोर्टल के माध्यम से 5000 रूपया बरामद कराकर आवेदक के खाता में वापस कराया गया।
2. आवेदक शाहआलम मो0 युसुफ निवासी कस्बा केराकत थाना केराकत जनपद जौनपुर ने साईबर हेल्पलाईन नं. 1930 के माध्यम से अपने बैंक खाता से फ्राड होने की शिकायत दर्ज कराया गया था, जिसका एक्नालेज नं. 33107250070776 अंकित कराया गया है जिसमें से MRM पोर्टल के माध्यम से 6817 रूपया बरामद कराकर आवेदक के खाता में वापस कराया गया। - थाना केराकत साइबर पुलिस टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धनराशि को होल्ड/लीन कराया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कराकर दोनों शिकायतों में कुल ₹11,817/- की धनराशि आवेदक के बैंक खाते में वापस कराई गई।
- साइबर पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, थाना केराकत, जौनपुर।
2. निरीक्षक अपराध राजेश मिश्रा, थाना केराकत, जौनपुर।
3. कम्प्यूटर ऑपरेटर कमलापति, थाना केराकत, जौनपुर।
4. हे0का0 विजय यादव, थाना केराकत, जौनपुर।
5. म0का0 आयुषी यादव, थाना केराकत, जौनपुर।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: