राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का किया भ्रमण, वाचनालय एवं अतिगोपनीय कक्ष का लोकार्पण
अब तक न्याय ब्यरो चीफ वी डी अवस्थी 
#शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को शाहजहांपुर स्थित स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय में वाचनालय एवं अतिगोपनीय कक्ष का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता, पारदर्शिता और अनुशासन पर विशेष जोर दिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को आत्मनिर्भर एवं आदर्श संस्थान बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाएं संस्थान की पहचान बननी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप स्वयं को तैयार करने की सलाह देते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में नई संभावनाओं को अपनाकर विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।

भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। राज्यपाल ने संस्थान को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।