अमेरिका जाने की प्लानिंग कर रहे भारतीयों को बी-1/बी-2 वीजा के इंटरव्यू के लिए 12 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है. हैदराबाद में सबसे लंबी वेटिंग है.


  • अगर आप अमेरिका घूमने या बिजनेस के सिलसिले में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वीजा अपॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. अमेरिकी विदेश विभाग के डेटा के मुताबिक, भारत के कुछ अमेरिकी कॉन्सुलेट में बी-1/बी-2 विजिटर वीजा के इंटरव्यू के लिए अगली अपॉइंटमेंट करीब 12 महीने बाद की है.
  •  
  • हैदराबाद में सबसे लंबा इंतजार
  • डेटा के मुताबिक, हैदराबाद में बी-1/बी-2 वीजा के लिए अगली उपलब्ध अपॉइंटमेंट 12 महीने बाद की थी. यहां एवरेज वेटिंग टाइम 11.5 महीने बताया गया है. यानी अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे लोगों को इंटरव्यू स्लॉट के लिए करीब एक साल तक इंतजार करना पड़ सकता है.
  • अगर आप अमेरिका घूमने या बिजनेस के सिलसिले में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वीजा अपॉइंटमेंट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. अमेरिकी विदेश विभाग के डेटा के मुताबिक, भारत के कुछ अमेरिकी कॉन्सुलेट में बी-1/बी-2 विजिटर वीजा के इंटरव्यू के लिए अगली अपॉइंटमेंट करीब 12 महीने बाद की है.
  • मुंबई में बी-1/बी-2 वीजा के लिए एवरेज वेटिंग टाइम 11 महीने है, जबकि अगली उपलब्ध अपॉइंटमेंट करीब 11.5 महीने बाद की है. नई दिल्ली में एवरेज वेटिंग टाइम 7.5 महीने है, लेकिन अगला उपलब्ध स्लॉट करीब 10 महीने बाद का बताया गया है.
  •  
  • चेन्नई में इन चार प्रमुख सेंटरों में सबसे कम वेटिंग टाइम है. यहां बी-1/बी-2 वीजा के लिए एवरेज वेटिंग 7 महीने और अगली उपलब्ध अपॉइंटमेंट करीब 7.5 महीने बाद की थी.
  • अगस्त के मुकाबले क्या बदला?
  • सितंबर के डेटा में कुछ सेंटरों पर वेटिंग टाइम में बदलाव भी दिखा है. मुंबई में बी-1/बी-2 वीजा के लिए एवरेज वेटिंग टाइम अगस्त के 14 महीने से घटकर सितंबर में 11 महीने हो गया. वहीं हैदराबाद में यह 9.5 महीने से बढ़कर 11.5 महीने हो गया.
  • नई दिल्ली में एवरेज वेटिंग टाइम 7.5 महीने पर बना रहा. अगली उपलब्ध अपॉइंटमेंट मुंबई में 11.5 महीने और हैदराबाद में 12 महीने बाद की थी. नई दिल्ली में अगला स्लॉट करीब 10 महीने बाद का बताया गया.
  • स्टूडेंट वीजा के लिए स्थिति बेहतर
  • बी-1/बी-2 वीजा की तुलना में एफ, एम और जे कैटेगरी के वीजा के लिए अपॉइंटमेंट की उपलब्धता बेहतर है. चेन्नई में इन वीजा के लिए अगली अपॉइंटमेंट आधे महीने से भी कम समय में उपलब्ध थी. नई दिल्ली में करीब 2 महीने, हैदराबाद में 1.5 महीने और मुंबई में 2.5 महीने का इंतजार था.
  • जॉब से जुड़े एच, एल, ओ, पी और क्यू वीजा के लिए भी सेंटर के हिसाब से अलग-अलग वेटिंग टाइम है. चेन्नई और मुंबई में अगली अपॉइंटमेंट करीब 1.5 महीने बाद, नई दिल्ली में 3 महीने और हैदराबाद में 5.5 महीने बाद उपलब्ध थी.
  • क्या 12 महीने का इंतजार तय है?
  • जरूरी नहीं. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, पब्लिश किया गया वेटिंग टाइम अनुमानित है और यह गारंटी नहीं देता कि आवेदक को उतने ही समय तक इंतजार करना होगा. विभाग समय-समय पर नए अपॉइंटमेंट स्लॉट जारी करता है. जिन लोगों की पहले से अपॉइंटमेंट है, वे सिस्टम में पहले की तारीख उपलब्ध होने पर अपनी अपॉइंटमेंट बदल सकते हैं.
  • इसके अलावा, कुछ योग्य आवेदकों को इंटरव्यू से छूट भी मिल सकती है. ऐसे आवेदन पब्लिश किए गए वेटिंग टाइम में शामिल नहीं होते. इसलिए अमेरिका की यात्रा की प्लानिंग कर रहे भारतीय आवेदकों को अप्लाई करने से पहले संबंधित अमेरिकी दूतावास या कॉन्सुलेट की वेबसाइट पर लेटेस्ट जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।