- आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) को 3 सेक्टरों में बांट दिया है. सेक्टर 1 में 10 राज्य होंगे और इसके प्रभारी रामजी गौतम और सुरेश राव होंगे. वहीं, सेक्टर 2 में 9 राज्यों को रखा गया है और इसकी कामन राजाराम और अतरसिंह यादव को सौंपी गई है.
-
- इसके अलावा सेक्टर 3 में यूपी और उत्तराखंड को रखा गया है. इसकी जिम्मेदारी सीधे मायावती के पास होगी. साथ ही साथ बसपा का लखनऊ केंद्रीय कार्यालय भी इसे देखेगा. एक तरह से चुनाव से पहले यह बसपा का संगठन विस्तार भी है.बसपा को तीन सेक्टर में बांटा
- मायावती ने एक लंबा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र किया. बसपा चीफ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और तूफान से लोग बहुत परेशान हैं. ऐसे मुश्किल हालात में सभी राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की पूरी मदद करनी चाहिए. बसपा की यही मांग है. महाराष्ट्र में सूखे से परेशान किसानों और लोगों की मदद सिर्फ कागजी नहीं, बल्कि असली और तुरंत राहत देनी चाहिए. पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए बसपा को तीन सेक्टरों में बांट दिया गया है.
-
-
- सेक्टर 1 में 10 राज्य हैं. इनकी जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और सुरेश राव को दी गई है.
- सेक्टर 2 में 9 राज्य हैं. इनकी जिम्मेदारी पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम और पूर्व विधायक अतरसिंह राव को दी गई है.
- सेक्टर 3 में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हैं. इनकी देखभाल लखनऊ का पार्टी केंद्रीय कार्यालय खुद कर रहा है.
- सेक्टर 1 और 2 के इन चार प्रभारियों से अपील है कि जहां भारी बारिश और तूफान से नुकसान हुआ है, वहां पार्टी के लोग अपनी सामर्थ्य के हिसाब से मदद करें लेकिन इसके लिए कोई अलग से पैसा नहीं इकट्ठा करना है, ताकि कोई गलत फायदा न उठा सके.
- ईशान आनंद को भी मिली जिम्मेदारी
- उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ज्यादा प्रभावित राज्यों में राष्ट्रीय प्रभारी ईशान आनंद को भेजा जा सकता है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पर मेरी खुद नजर है. वहां मैं खुद भी जा सकती हूं. अंत में केंद्र सरकार से भी अनुरोध है कि वह प्रभावित राज्यों की सरकारों की समय पर पूरी मदद करे.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: