CM योगी आदित्यनाथ ने EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कांग्रेस, सपा और RJD पर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया.


  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने EVM और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष के सवालों पर भी निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है.
  •  
  • योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश का मुख्य विपक्षी दल और UPA से जुड़े दूसरे दलों की मौजूदा बयानबाजी गैरजिम्मेदाराना है. उनके मुताबिक, विपक्ष SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम फैला रहा है. उन्होंने इसे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश बताया. योगी ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और RJD SIR को लेकर हायतौबा मचा रहे हैं.
  • ‘कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही’
  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश में शासन किया है, लेकिन अब वही लगातार चुनाव आयोग को कटघरे में खड़ा कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया सिर्फ चुनाव आयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि वह देश की कई संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहा है. सीएम योगी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों का भी जिक्र किया.
  •  
  • EVM को ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण बताया
  • मुख्यमंत्री ने EVM को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जिस EVM के जरिए कांग्रेस की कई राज्यों और केंद्र में सरकार बनी, उसी EVM को अब ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है. मुख्यमंत्री योगी ने राहुल गांधी के CAG और EVM को लेकर दिए गए बयानों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2019 के राफेल मामले में भी CAG को लेकर सवाल उठाए गए थे.
  • 1975 की इमरजेंसी का भी किया जिक्र
  • योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के इतिहास का जिक्र करते हुए 1975 की इमरजेंसी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया गया और कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को गलत तरीके से हटाया गया. उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया. CM योगी ने सवाल किया कि देश की सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाना कहां की देशभक्ति है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।