विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर KIPM में नेत्र जांच शिविर का आयोजन
गोरखपुर, 25 सितंबर 2026।
कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट (KIPM), GIDA, गोरखपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर Centre for Sight, Gorakhpur के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ एवं विद्यार्थियों के नेत्रों की जांच की गई।
नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन डॉ. विमलेश कुमार, चिकित्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. जे. एन. मिश्रा ने Centre for Sight से आए चिकित्सकों एवं ऑप्टोमेट्रिस्ट का स्वागत किया तथा इस स्वास्थ्यपरक पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय के एम.डी. श्री विनोद कुमार सिंह, प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह एवं चेयरमैन इंजीनियर आर. डी. सिंह ने इस आयोजन की सराहना करते हुए सभी फैकल्टी सदस्यों, स्टाफ एवं विद्यार्थियों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच कार्यक्रम विद्यार्थियों तथा कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. डी. के. विश्वकर्मा, डॉ. अमित कुमार शुक्ला, डीन डॉ. ए. पी. सिंह, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग से रत्नाकर सिंह, आशुतोष कुशवाहा, प्रियंका मौर्या, ज्योति नायक, अंकित कुमार मिश्रा सहित महाविद्यालय के सभी फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते आंखों से संबंधित समस्याओं की पहचान एवं उचित परामर्श उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान Centre for Sight की टीम द्वारा नेत्रों की जांच के साथ आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।