अब तक न्याय


[अब तक न्याय]

अमेठी में 16 साल पुराने जमीन विवाद के हत्या मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है सुल्तानपुर की जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने गिरीश कुमार पांडेय और सतीश को दोषी ठहराया। उन पर 1.54 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा जिसमें से एक लाख रुपये पीड़ित परिवार को मिलेंगे यह घटना मुंशीगंज थाना क्षेत्र के नोहरेपुर रघुनाथपुर गांव में 30 जुलाई 2010 को हुई थी जितेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गिरीश कुमार पांडेय और उनके परिवार आबादी की जमीन जोतकर अपने खेत में मिला रहे थे विरोध करने पर गिरीश ने लाइसेंसी राइफल से जितेंद्र के पिता अयोध्या बख्स सिंह को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई बीच बचाव करने आए रवींद्र सिंह पर भी राइफल के बट से हमला हुआ था पुलिस ने गिरीश सतीश और विनीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी ट्रायल में विनीत की मौत हो गई अदालत ने गिरीश और सतीश को दोषी ठहराकर सजा सुनाई अयोध्या बख्स सिंह के बेटे रवींद्र सिंह ने फैसले पर संतोष जताया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।