ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला
15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत स्थाई वारंटियों के विरुद्ध बालोद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई।
विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं जिलों में दबिश देकर कुल 53 स्थाई वारंट तामील।
सभी वारंटियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया।
बालोद। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री अभिषेक शांडिल्य के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के नेतृत्व में समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थाई वारंटियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीमें गठित कर सुनियोजित तरीके से कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों द्वारा स्थाई वारंटियों की लगातार पतासाजी की गई। उपलब्ध सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर वारंटियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर कुल 53 स्थाई वारंट तामील किए गए।
विभिन्न जिलों में समन्वय कर की गई कार्रवाई
अभियान के दौरान बालोद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित स्थाई वारंटियों की तलाश में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, बस्तर, कांकेर, गरियाबंद एवं राजनांदगांव सहित विभिन्न जिलों में पुलिस टीमों द्वारा स्थानीय पुलिस के समन्वय से पतासाजी एवं दबिश की कार्रवाई की गई। प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप लंबे समय से लंबित स्थाई वारंटों की तामीली सुनिश्चित की गई।
न्यायालय में पेश कर कराया गया जेल दाखिल
तामील किए गए 53 स्थाई वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई तथा सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार सभी वारंटियों को जेल दाखिल कराया गया।
बालोद पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी
बालोद पुलिस द्वारा फरार आरोपियों एवं लंबित स्थाई वारंटों की तामीली को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कानून से बचकर फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु ऐसे विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: