जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय पर प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं/
जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय पर प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं/
जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर परिसर से नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा संबंधित अग्निशमन केन्द्रों पर उपलब्ध
*जनपद की अग्निसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु जौनपुर को मिले नए अग्निशमन वाहन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना-*
जौनपुर
आज दिनांक- 18.09.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर परिसर से नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा संबंधित अग्निशमन केन्द्रों पर उपलब्ध कराया गया।
अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद जौनपुर को 01 वाटर बाउजर (क्षमता-18,000 लीटर), 01 फोम टेंडर (क्षमता-5,000 लीटर) तथा 01 रेस्क्यू टेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। इन आधुनिक अग्निशमन एवं रेस्क्यू वाहनों से नगरीय एवं औद्योगिक क्षेत्रों सहित जनपद के विभिन्न हिस्सों में आगजनी एवं अन्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करने में अग्निशमन विभाग की क्षमता में वृद्धि होगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अग्निकांड एवं अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित करते हुए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नवीन वाहनों की उपलब्धता से जनपद में अग्निशमन, बचाव एवं आपदा राहत कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
इस दौरान गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर, आर0पी0 राय मुख्य अग्निशमन अधिकारी, नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी अग्निशमन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
जौनपुर, कुँवर अनुपम सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय पर प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं/
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ललितपुर द्वारा जिलाधिकारी महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रोत्साहन राशि को ललितपुर महिला कर्मचारी आंगनबाड़ी संघ द्वारा जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिए दिया ज्ञापन ज्ञापन में मांग की गईआंगनवाड़ी द्वारा जो ₹12000 मानदेय मुख्यमंत्री
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज
Leave a Comment: