अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
आर.बी.एस.के. की पहल से बच्चों को क्लबफुट की बीमारी से मिली राहत, निःशुल्क उपचार
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.) अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से जनपद पीलीभीत में क्लबफुट की बीमारी (जन्म से टेढ़े मेढ़े पैरों) की बीमारी से ग्रसित बच्चों का नि; शुल्क उपचार करा रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के.) के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बच्चे में जन्मजात क्लबफुट (जन्म से टेढ़े-मेढ़े पैर) की पहचान कर उसके उपचार की राह आसान की। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड पूरनपुर के ग्राम मुरादपुर माती गांव में आर.बी.एस.के. टीम-बी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अरविंद पुत्र महेंद्र नाम के बच्चे में क्लबफुट की समस्या सामने आई। टीम ने परिजनों को बीमारी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित किया।
इस सफलता में आर.बी.एस.के. टीम बीकी डॉ प्रियंका चतुर्वेदी ,विष्णु कुमार फार्मासिस्ट ,आर्ती वर्मा स्टाफ नर्स का की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। जनपद में अब तक क्लबफूट की बीमारी से ग्रसित 27 बच्चों का निरू शुल्ज उपचार हो चुका है।
आर.बी.एस.के. टीम की पहल के बाद बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेजा गया। वहां चिकित्सकों की देखरेख में आवश्यक उपचार शुरू किया गया । स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिजनों को बताया गया कि आर.बी.एस.. के माध्यम से पात्र बच्चों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
परिजनों ने आर.बी.एस. टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और सरकारी स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी मिलने से बच्चे के उपचार की उम्मीद जगी है। आर.बी.एस.के. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है ।
सी.एम.ओ. डॉ. बी.सी. पंथ के मार्गदर्शन, डॉ0 क्षत्रपाल नोडल अधिकारी आर.बी.एस.के. तथा डी.ई.आई.सी. मैनेजर मोहम्मद मो जुबैर के समन्वय से बच्चे को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आर.बी.एस.के) बच्चों में जन्मजात रोगों की समय पर पहचान कर निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे न केवल बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो रहा है ,बल्कि ज़रूरतमंद परिवारों को भी उम्मीद मिल रही है। जन्म जात बीमारी से ग्रसित बच्चों के निःशुल्क उपचार हेतु डी.ई.सी.प्रबंधक मो जुबैर से (7536844761) पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: