ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला सेवा संकल्प अभियान वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले जनप्रतिनिधि, फल-मिठाई और उपयोगी सामग्री भेंट की


ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला

सेवा संकल्प अभियान
वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से मिले जनप्रतिनिधि, फल-मिठाई और उपयोगी सामग्री भेंट की

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वृद्धाश्रम भ्रमण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आदमाबाद में संचालित वृद्धाश्रम में जनप्रतिनिधियों ने निवासरत बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा महिला वृद्धजनों को साड़ी, एवं पुरूष वृद्धजनों को कुर्ता-पायजामा, फल, मिठाई एवं छड़ी भेंट की गई। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष बालोद श्रीमती सरस्वती टेमरिया, जनपद अध्यक्ष गुरूर श्रीमती सुनीता साहू, जनपद अध्यक्ष डौण्डीलोहारा श्रीमती कांति सोनबरसा, राज्य एथेलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, श्री पवन साहू, श्री राकेश (छोटू) यादव, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री पुष्पेन्द्र चंद्राकर, श्री पालक ठाकुर उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।