ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला बेलौदी में रंगतरंग कार्यक्रम में शामिल हुए जसवंत सिन्हा, मंडलेश्वर सिन्हा समाज अर्जुंदा, समाजसेवी


ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला

बेलौदी में रंगतरंग कार्यक्रम में शामिल हुए जसवंत सिन्हा, मंडलेश्वर सिन्हा समाज अर्जुंदा, समाजसेवी 
गुंडरदेही विधानसभा मे आयोजक समिति को किया सम्मानित
ग्राम बेलौदी में आयोजित रंगतरंग कार्यक्रम में जसवंत सिन्हा ने सहभागिता कर कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों एवं ग्रामवासियों के उत्साह का आनंद लिया।
इस अवसर पर जसवंत सिन्हा ने अपनी ओर से आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा किए गए सुंदर एवं सफल आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी कला, संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं।
जसवंत सिन्हा ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा दिए गए आत्मीय आमंत्रण, स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बेलौदीवासियों का प्रेम, अपनापन और विश्वास सदैव उनके लिए विशेष महत्व रखता है।
उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को रंगतरंग कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।