ब्यूरो चीफ रोमेद्र कुमार सोनवानी बालोद जिला
ग्राम मचौद में विश्वकर्मा जयंती एवं भवन लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न
मचौद। ग्राम मचौद में 18 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर विश्वकर्मा पूजा-अर्चना एवं भवन निर्माण कार्य के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय कुंवर सिंह निषाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जसवंत सिन्हा (मंडलेश्वर सिन्हा समाज अर्जुंदा, समाजसेवी—गुंडरदेही विधानसभा) भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण ग्राम के विकास एवं सामुदायिक सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस अवसर पर जसवंत सिन्हा ने गांव के सरपंच, आयोजन समिति एवं कचरू राम साहू. भोज राम साहू समस्त ग्रामवासियों के आत्मीय आमंत्रण के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वकर्मा जयंती एवं भवन लोकार्पण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों का स्नेह, अपनापन एवं आत्मीयता सदैव इसी प्रकार बनी रहे, यही उनकी कामना है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: