*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से की गई अपराध समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
जौनपुर
आज दिनांक- 18.09.2026 को कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से अपराध समीक्षा बैठक की गई।
बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, इनामियां, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों का नियमित एवं व्यवस्थित अभिलेखीकरण करते हुए अपराध डायरी तैयार करने तथा उसके आधार पर अपराधों की प्रवृत्ति, सक्रिय अपराधियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार समीक्षा करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में थाना स्तर पर अपराधों की वर्तमान स्थिति, अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत की जाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: