मथुरा फरह। पैसों के लेनदेन में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में गोली दाग दी। घटना के बाद आरोपी


पैसों के लेनदेन में दोस्त को सीने में मारी गोली

मथुरा फरह। पैसों के लेनदेन में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में गोली दाग दी। 

घटना के बाद आरोपी ने खुद ही 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गांव इमलिया, थाना राजावली, फिरोजाबाद निवासी आर्यन की बुआ थाना फरह के गांव न0 फूसिया में रहती है। उसी गांव में देवसेरस, गोवर्धन निवासी शिवकुमार के मामा की लडकी भी रहती है। करीब चार वर्ष पूर्व दोनों के बीच इसी गांव में मुलाकाज हुई और मित्रता हो गई। सोमवार दोपहर दोनों दोस्त परखम रोड स्थित गांव नगला फूंसिया में सनौरा वाली नहर पर बने शिव मन्दिर के पास मिलने आये। तभी किसी बात को लेकर दोनों में झगडा हो गया। आर्यन ने अपने पास रखे तमंचे से शिवकुमार के सीने में गोली दाग दी और पुलिस को भी 112 पर कॉल करके सूचना दे दी। पुलिस ने मौके से आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आर्यन ने बताया कि शिव कुमार ने तीन वर्ष पूर्व उससे 28 हजार रुपये उधार लिये थे। आज वह जब पैसे लेने आया तो शिव कुमार ने उसे और उसकी बहिन को गालियां देना शुरु कर दिया, आवेश में आकर उसने शिवकुमार को गोली मार दी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।