- नई दिल्ली में हुए ब्रिक्स समिट में आतंकवाद के मुद्दे पर भारत ने अपना रुख मजबूती से रखा. विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को अपने ट्वीट में कहा कि समिट के दौरान आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और व्यापक सहमति देखने को मिली. उन्होंने बताया कि BRICS देशों ने आतंकवाद के हर रूप और हर अभिव्यक्ति की निंदा की और 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को अस्वीकार्य माना है.
-
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि BRICS ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर जोर दिया. साथ ही आतंकवाद से निपटने में किसी भी तरह के दोहरे मापदंड को खारिज किया गया. उन्होंने खास तौर पर क्रॉस-बॉर्डर टेररिज्म यानी सीमा पार आतंकवाद का भी जिक्र किया.
- आतंकवाद पर BRICS में क्या बनी सहमति
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मुताबिक, आतंकवाद पर BRICS का रुख बेहद स्पष्ट रहा… किसी भी तरह की आतंकवादी कार्रवाई को आपराधिक माना गया और आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा की गई. जयशंकर ने कहा कि समूह ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर दिया और आतंकवाद से मुकाबले में डबल स्टैंडर्ड को स्वीकार नहीं करने की बात कही.
-
- अपने ट्वीट में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया. भारत के लिए यह अहम माना जा रहा है, क्योंकि पहलगाम हमले के बाद से ही मोदी सरकार, आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ा रुख अपनाने की मांग करता रहा है.
- भारत की कूटनीतिक उपलब्धि
- ब्रिक्स समिट की सफलता को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत की बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया है. जयशंकर ने कहा कि समिट में कुल 32 डेलीगेशन शामिल हुए, जिनमें 11 सदस्य देश, 10 पार्टनर देश, 4 क्षेत्रीय संगठन और 7 अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल थे. उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर का प्रतिनिधित्व राष्ट्राध्यक्ष या सरकार के प्रमुख स्तर पर हुआ, जो भारत की मजबूत शक्ति को दिखाता है.
- मिडिल ईस्ट संघर्ष पर भी बात
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह समिट ऐसे समय हुआ जब दुनिया कई हिस्सों में बंटी हुई है… दुनिया में दो बड़े संघर्ष चल रहे हैं और अलग-अलग देशों के बीच मजबूत मतभेद और हित जुड़े हुए हैं… इसके बावजूद भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बनाने में कामयाबी मिली. जयशंकर ने कहा कि BRICS समिट में सबसे कठिन मुद्दों में से एक वेस्ट एशिया यानी मिडिल ईस्ट का संघर्ष था.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: