116 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला से पूछताछ में सामने आया नाम, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल।


116 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ी गई महिला से पूछताछ में सामने आया नाम, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल।

सुशील यादव-बहराइच:- भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक न्यूज चैनल से जुड़े पत्रकार राम जी सोनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों से मिलीभगत करने और तस्करी की खबर प्रसारित न करने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप है।पुलिस के मुताबिक, कुछ समय पूर्व शकीला नाम की महिला को 116 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में कथित तौर पर राम जी सोनी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रामदूत क्लाथ हाउस के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।