शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के तहत डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में चल रहे ईवीएम-वीवीपैट के फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि एफएलसी कार्य निर्धारित समय में निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार पूरा हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। एफएलसी हॉल में केवल अधिकृत लोगों को प्रवेश देने तथा सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। ईसीआईएल इंजीनियर को भी जांच कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने को कहा।
ब्यूरो चीफ, वी डी अवस्थी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।