????ढाई घंटे डटे रहे नायब तहसीलदार, जलभराव से भी मिली निजात


  •  
  • पब्लिक में खुशी की लहर
  • शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग स्थित कैलाश नगर कॉलोनी की गली नंबर दो में 12 वर्षों से चला आ रहा सार्वजनिक रास्ते का विवाद आखिरकार प्रशासन ने खत्म करा दिया। नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार पुलिस व राजस्व टीम के साथ करीब ढाई घंटे मौके पर डटे रहे और दोनों पक्षों की बात सुनकर रास्ता खाली कराया। दीवार हटने के बाद जल निकासी भी बहाल कराई गई।
    मोहल्ला वासियों के अनुसार सार्वजनिक रास्ते पर चबूतरा व दीवार बनने से आवागमन बाधित था। करीब एक माह से जलभराव के चलते लोग परेशान थे। जर्जर दीवार गिरने के बाद समस्या और गंभीर हो गई थी। लगातार शिकायतों के बावजूद विवाद का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा था।
  • नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और रास्ता खुलवाया। प्रभारी निरीक्षक उमेश मिश्रा ने बताया कि रास्ता खाली कराने के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी करा दी गई है। कार्रवाई के बाद मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।
    ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।