- पिछले हफ्ते दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आयोजन किया गया जिसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हुए. दक्षिण अफ्रीका से भी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के अलावा बड़ी संख्या में डेलीगेट भी भारत आए थे. रविवार को ब्रिक्स समिट के 18वें संस्करण के शानदार समापन के बाद विदेशी डेलीगेट अपने-अपने देश को रवाना होने लगे. स्वदेश वापसी के दौरान दक्षिण अफ्रीका के डेलीगेट गलती से अपने कैब में एक बड़ी धनराशि छोड़ गए. लेकिन दिल्ली पुलिस ने जल्द ही कैब का पता लगाया और उनके विमान के उड़ने से पहले उनका पैसा उनके पास पहुंचा दिया गया.
-
- एक अधिकारी ने आज सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने डेलीगेट के जरिए बैग छुट जाने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल उस कैब की तलाशी शुरू की गई और जल्द ही ड्राइवर का पता लगा लिया. पुलिस ने उसकी गाड़ी से दक्षिण अफ्रीकी डेलीगेट के छूटे भारतीय और अमेरिकी करेंसी में करीब 3 लाख रुपये बरामद कर लिया और उसकी उड़ान भरने से से ठीक आधे घंटे पहले उन्हें यह रकम सौंप दी गई.
- शिकायत पर हरकत में आई दिल्ली पुलिस
- उन्होंने बताया कि कल रविवार को डेलीगेट को पता चला कि वह कैब में 3 लाख रुपये कैश छोड़ आए हैं. ऐसे में उन्होंने आनन-फान में मदद के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत गाड़ी का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी.
-
- मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पुलिस टीम ने संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर कुछ ही देर में कैब का पता लगा लिया और कैश बरामद कर लिया. उन्होंने कहा कि बरामद रकम दक्षिण अफ्रीकी डेलीगेट को उसकी तय फ्लाइट से ठीक 30 मिनट पहले सौंप दी गई, ताकि वह अपना सामान लेकर राजधानी से जा सके.
- भारत भ्रमण को लेकर विदेशी पत्रकार
- दूसरी ओर, ब्रिक्स समिट को कवर करने आए कई विदेशी पत्रकारों ने भारत के अलग-अलग शहरों में घूमने की योजना बनाई है. इस्तांबुल के रहने वाले पत्रकार दंपति, यूनुस और फुल्या सोनर ब्रिक्स सम्मेलन को कवर कर रहे थे, और अपने देश तुर्की लौटने से पहले उनके पास भारत में रहने के लिए सिर्फ एक दिन था, ऐसे में फुल्या ने आगरा की विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल देखने का फैसला लिया.
- तुर्की ही नहीं रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, मिस्र और मलेशिया जैसे देशों से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने ब्रिक्स समिट और उसके परिणामों पर रिपोर्टिंग की.
- ब्रिक्स समिट की कवरेज के लिए दिल्ली आईं एक मलेशियाई पत्रकार, 27 साल की यास्मिन नताशा ने कहा, “हमने ताजमहल देखा, यह बहुत शानदार था और अब हम कल मुंबई जाएंगे.” कई पत्रकारों का कहना है कि मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां वे शहर की जिंदगी, मुंबई मेट्रो रेल, बंबई स्टॉक एक्सचेंज और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम को देखेंगे.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: