अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर सालियान की मौत मौत 8 जून 2020 को हुई थी. CBI ने दिशा सालियान मौत मामले में FIR दर्ज की है. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई.


  • केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में FIR दर्ज की है. बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने यह कार्रवाई की है. सबसे बड़ी बात है कि FIR में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे समेत कई नामचीन लोगों के नाम शामिल हैं. करीब छह साल पुराने इस मामले की अब केंद्रीय एजेंसी नए सिरे से जांच करेगी.
  •  
  • बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस सारंग कोटवाल और जज रंजीतसिंह राजा भोंसले की बेंच ने दो सितंबर को दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था. साथ ही CBI को मामले की जांच के लिए एक अनुभवी और सीनियर अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया था. सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की छत से गिरकर संदिग्ध स्थिति में मौत हुई थी.
  • 8 जून 2020 को दिशा सालियान की मौत
  • सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक आवासीय इमारत की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई थी.मैनेजर की मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत एक सप्ताह बाद 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे, जिसके बाद दोनों की मौत की घटनाओं के बीच संभावित संबंध को लेकर अटकलें लगने लगी थीं.
  •  
  • राजपूत की मौत के बाद मचे हंगामे के बीच महाराष्ट्र सरकार ने मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया था. एजेंसी ने बाद में ‘क्लोजर रिपोर्ट’ दाखिल करते हुए आत्महत्या बताया था. वहीं, मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान मामले को दुर्घटनावश हुई मौत मानते हुए ADR दर्ज की थी. हाईकोर्ट ने इसपर पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच अब सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए थे.
  • FIR दर्ज नहीं करने पर मुंबई पुलिस को फटकार
  • कोर्ट ने साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में लापरवाही के लिए फटकार लगाया. कोर्ट ने छह साल तक मामले को केवल दुर्घटनावश मौत के रूप में देखने और FIR दर्ज नहीं करने को लेकर पुलिस की आलोचना की थी और जांच में ‘स्पष्ट विसंगतियों’ की ओर इशारा किया था. दिशा सालियान मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब सीबीआई पूरे घटनाक्रम की नए सिरे से पड़ताल करेगी.
  • सालियान के पिता ने हाई कोर्ट में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ रेप और मर्डर हुआ है और CBI जांच की मांग की थी. उन्होंने शिवसेना (UBT) लीडर आदित्य ठाकरे के खिलाफ भी FIR की मांग की थी.
  • CBI की FIR में किन-किन लोगों के नाम शामिल?
  • CBI की ओर से दायर FIR में जिन लोगों लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, शोविक चक्रवर्ती, सचिन वाज़े, परमबीर सिंह, डीसीपी विशाल ठाकुर, अनिल देशमुख, एपीआई अशोक देवधे, पीआई जगदेव कलापद समेत कई नाम हैं.
  • इसके अलावा,मालवणी पुलिस स्टेशन के संबंधित अधिकारी, पोस्टमार्टम में देरी के लिए जिम्मेदार डॉक्टर और स्टाफ़, रीजेंट गैलेक्सी बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड और एसआईटी (SIT) के सीनियर सदस्य, जिनमें वे सभी सीनियर पुलिस अधिकारी शामिल हैं. इन सभी पर मामले को दबाने की कोशिश, सरकारी रिकॉर्ड में हेर-फेर करने के आरोप लगे हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।