जयपुर नगर निगम के 150 सीटों में से घोषित परिणामों में BJP ने 68 वार्ड में जीत हासिल की है, तो कांग्रेस के खाते में 48 वार्ड और अन्य उम्मीदवारों तथा पार्टियों को 14 वार्ड में जीत मिली है.


  • राजस्थान में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के परिणाम सामने आने लगे हैं. कांग्रेस को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के गढ़ में शानदार जीत मिली है तो सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के इलाकों में हार का सामना करना पड़ा है. जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिखा है, लेकिन सत्तारुढ़ पार्टी बहुमत की ओर बढ़ रही है.
  •  
  • शहरी निकाय चुनावों के नतीजे आने के साथ ही बीजेपी अभी जयपुर के अलावा उदयपुर और कोटा में भी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस जोधपुर और पाली नगर निगम में आगे है. पाली मदन राठौड़ का गृह क्षेत्र है. जयपुर नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जारी है और दोनों दलों के बीच कांटेदार संघर्ष चल रहा है. राज्य के 10 नगर निगमों की गिनती चल रही है. पाली के अलावा अजमेर, भरतपुर और जोधपुर में निर्दलीय किंगमेकर की स्थिति में आते दिख रहे हैं.
  • कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं मेयर की मिली हार
  • जयपुर नगर निगम के 150 सीटों में से अब तक घोषित परिणामों में BJP ने 68 वार्ड में जीत हासिल की है, तो कांग्रेस के खाते में 48 वार्ड और अन्य उम्मीदवारों तथा पार्टियों को 14 वार्ड में जीत मिली है. BJP अब यहां पर बहुमत से केवल 8 सीट दूर है. हालांकि जयपुर में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल चुनाव हार गई हैं. वार्ड नंबर 110 से कांग्रेस की सुनीता मेठी ने ज्योति को हरा दिया. वहीं सचिन पायलट के गढ़ कहे जाने वाले टोंक के नगर परिषद में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई है.
  •  
  • पायलट अपने गढ़ में कांग्रेस का इंडा बुलंद करने में कामयाब रहे. टोंक नगर परिषद में 60 वार्ड हैं जिसमें 59 सीटों पर चुनाव कराया गया. 59 वार्ड्स में कांग्रेस के खाते में 32 सीटें आई हैं जबकि बीजेपी को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई. वहीं 8 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है. बीकानेर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है.
  • वसुंधरा राजे के गढ़ में कांग्रेस को बड़ी जीत
  • निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी के गढ़ में जोरदार सेंधमारी की है. झालावाड़ को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता रहा है और यहां की नगर परिषद में कांग्रेस अहम जीत हासिल करते हुए अपना बोर्ड बनाने में कामयाब रही. तो वहीं पाली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के घर में भी कांग्रेस ने सेंधमारी कर ली है.
  • झालावाड़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना है. यहां के 45 वार्ड में से 29 में कांग्रेस को जीत मिली तो महज 13 वार्ड में ही बीजेपी की जीत मिली. इसी तरह बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रदर्शन शानदार रहा है. 60 वार्ड में से 25 वार्ड के नतीजे आ गए हैं, इसमें AAP को 16, कांग्रेस को 6 और बीजेपी को 3 वार्डों में जीत मिली है.
  • मदन राठौर के गढ़ पाली में कांग्रेस की सत्ता
  • बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के गढ़ पाली नगर निगम में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. सीकर में गोविंद सिंह डोटासरा के गढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बन गया है. सीकर नगर परिषद के 65 वार्डों में से कांग्रेस ने 38 तो बीजेपी ने 22 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं निर्दलीय के खाते में 4 सीटें आई हैं. अजमेर में विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी के गढ़ में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की.
  • नोखा नगर पालिका में लेफ्ट पार्टी का जलवा
  • इसी तरह नोखा नगर पालिका में CPI(M) ने शानदार प्रदर्शन किया. यहां के 45 में से 29 वार्ड जीतकर वहां बोर्ड बनाने की तैयारी में लग गई है, जबकि BJP को 13 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली. यह नतीजा लेफ्ट पार्टी के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिसने नगर पालिका में कांग्रेस की मजबूत मौजूदगी नहीं होने की वजह से खुद को BJP के विकल्प के तौर पर पेश किया है.
  • पूरे राज्य में CPI(M) ने महज 192 उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से करीब 40 ने अपने-अपने वार्ड में जीत हासिल की है. लेफ्ट पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनावों में भी चौंकाने वाली कामयाबी मिली थी, जब अमरा राम ने INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार के तौर पर सीकर सीट जीत हासिल की थी.
  • राजस्थान में 2 चरणों में कराए गए थे चुनाव
  • राजस्थान में इस बार कुल 10 नगर निगमों और 252 नगर पालिकाओं समेत सभी 309 नगर निकायों के 10 हजार से अधिक वार्डों में चुनाव कराए गए थे. 9 और 11 सितंबर को (2 चरण) कुल 10167 वार्डों के लिए वोटिंग कराई गई थी. इसमें से 77 वार्डों में सदस्यों का निर्विरोध चुनाव हुआ था. जबकि शेष 38,889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला आज हो रहा है. पहले चरण में 9 सितंबर को 162 नगर निकायों के लिए तो वहीं दूसरे चरण में 147 नगर निकायों के लिए चुनाव कराए गए थे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।