जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं की बेटी अमेरिका से पायलट की ट्रेनिंग लेकर लौट आई है। जिसकी शनिवार को पटाखों के


*मड़ियाहूं की बेटी ने अमेरिका के लांस एंजिल्स से पायलट की ट्रेनिंग कर गृह जनपद लौटने पर बधाई देने वालों का तांता*

जौनपुर /मड़ियाहूं 

जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं की बेटी अमेरिका से पायलट की ट्रेनिंग लेकर लौट आई है। जिसकी शनिवार को पटाखों के बीच पारिवारीजनों एवं शुभचिंतकों ने स्वागत किया, कोई बुके देकर तो कोई माला पहनाकर पायलट बेटी को पायलट बनने की बधाई दी है। वही मां और पिता ने दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिका से भारत की सरजमीं पर उतरने पर माला पहनाकर स्वागत किया।

मड़ियाहूं नगर पंचायत की अध्यक्ष रुकसाना कमाल की बेटी जारा फारूकी संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिल्स में विशेष रूप से भारतीय छात्रों के लिए बनाएं गए एक फ्लाइट स्कूल वर्ल्ड वाइड विंग्स में 14 माह से पायलट की ट्रेनिंग कर अमेरिकी लाइसेंस प्राप्त कर अपने वतन भारत की सरजमीं पर लौट आई है। इस कड़ी ट्रेनिंग की सफलता पर शनिवार की शाम 6:00 बजे मूल निवास गढ़ही मोहल्ला में पहुंचने पर पायलट जारा फारूकी की शुभचिंतको, पारिवारिजनों,  पत्रकार साथियों एवं कुछ सभासदों, नगर पंचायत के ठेकेदारों ने पटाखा छुड़ाकर एवं बुके और माला पहनाकर बधाई दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।