*भाजपा बेलवा मण्डल की सेवा पखवाड़ा का आयोजन*
------------------------------------
जौनपुर/मड़ियाहूं
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है। यहां पर हमारा नेता और कार्यकर्ता अन्त्योदय सिद्धांत के आधार पर समाज में लोगो की सेवा भाव को प्रमुखता से अंगीकार करता है।हमारी सरकार की योजनाओं का मूल ही अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना है, उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डा अजय कुमार सिंह ने बेलवा मंडल की सेवा पखवाड़ा के निमित्त आयोजित कार्यशाला के दौरान कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्म दिवस को एक माह तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जायेगा।इस दौरान पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हम लोग समाज के अन्तिम पायदान तक पहुंचने का काम करेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया।इसके उपरांत पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकृष्ण शर्मा ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्रम् और प्रभू श्रीराम का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान ने किया।इस अवसर पर शिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेन्द्र पाठक, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, प्रवीण पाण्डेय, संजीव गुप्ता, बिनोद यादव, संजय पाठक, सतीश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद पटेल,तेज बहादुर यादव,श्यामा रानी सिंह, पंकज पाठक,अर्जुन सिंह, चन्दन गौतम,रमेश मिश्रा,अरूण कुमार सरोज, रमेश सरोज, राकेश गुप्ता, दयाशंकर यादव, राजमणि मौर्या,बिमल सरोज सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी सहित सैकड़ों की संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बिनोद यादव ने किया।।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: