नई दिल्ली में शुरू हुए ब्रिक्स सम्मेलन के बीच जो लोग घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं या ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो पहले जानकारियां हासिल कर लें. भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
दिल्ली में आज से ब्रिक्स सम्मेलन चल रहा है. राजधानी में लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, इसके लिए कई तरह की गाइडलाइंस जारी की गई है. इसी सिलसिले में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी. 11 सितंबर से 13 सितंबर तक ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. भारतीय रेलवे की तरफ से प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत सूची जारी की गई है.
की ओर से जारी सूची पर नजर डालें तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 11 से 13 सितंबर तक ट्रेनों का परिचालन ठप्प रहेगा. इन ट्रेनों की आवाजाही पर फर्क पड़ने से यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले यात्रा संबंधी जानकारी जरूर जुटा लें. रेलवे ने 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
ये 5 ट्रेनें कैंसल
जिन 5 ट्रेनों को रद्द किया गया वे हैं – 64015 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू; 64429 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू; 64433 गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू; 64492 नई दिल्ली-पलवल ईएमयू; और 64491 दिल्ली जंक्शन-शामली ईएमयू.
भारतीय रेलवे के मुताबिक ब्रिक्स सम्मेलन की वजह से कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और डायवर्ट किया गया है. सूचना के मुताबिक कुल 8 ट्रेनें डायवर्ट हुई हैं. इनमें नई दिल्ली-रांची राजधानी ट्रेन भी है.
हेल्पलाइन नंबर 139 जारी
यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है. साथ ही NTES (National Train Enquiry System) पर संपर्क करके भी विशेष जानकारी हासिल की जा सकती है. रेलवे ने सुझाव दिया है कि यात्री घर से निकलने से पहले अपनी-अपनी ट्रेनों का रनिंग स्टेटस को चेक कर लें.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
BRICS समिट के इतर भारत और ईरान के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. दोनों शीर्ष नेताओं की द्विपक्षीय बैठक में चाबहार पोर्ट, तेल-गैस, व्यापार और कनेक्टिविटी प्रमुख मुद्दे रह सकते हैं.
विधानसभा चुनावों में BJP ने अलग-अलग राज्यों में प्रति सीट करोड़ों रुपये खर्च किए. तमिलनाडु में खर्च सबसे ज्यादा ₹1.91 करोड़ प्रति सीट रहा, जबकि यूपी में यह करीब ₹59 लाख था
9 दिनों में मर्डर केस में आरोपियों को राहत मिली. कहीं गवाहों के बयान, कहीं हथियार तो कहीं CCTV और कॉल रिकॉर्ड जैसे सबूत कानूनी प्रक्रिया के तहत पेश नहीं किए गए. आखिर आरोपियों को क्यों बरी किया?
Leave a Comment: