- अब तक न्याय अनुराग सागर
- अमेठी के जगदीशपुर करीब चार दशक पहले औद्योगिक क्षेत्र से शुरू हुआ पेपर गम टेप का कारोबार अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बना चुका है यहां तैयार होने वाला गम्ड पेपर टेप जर्मनी इटली नीदरलैंड यूनाइटेड किंगडम दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना समेत छह देशों तक पहुंच रहा है स्थानीय स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार अब यूरोप अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के बाजारों में अपनी जगह बना चुका है
इस उपलब्धि के लिए अल्वी पैकेजिंग के मालिक सैय्यद गुफरान अल्वी को राष्ट्रीय एमएसएमई एक्सपोर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है एक सितंबर को ग्रेटर नोएडा के वेंडिगस डॉट्स सभागार में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के 35वें अधिवेशन के तहत आयोजित समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया.केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैय्यद गुफरान अल्वी को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया अमेठी की इस एमएसएमई यूनिट को मिला सम्मान जिले के औद्योगिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। करीब 40 साल के सफर में कंपनी ने स्थानीय बाजार से निकलकर अपने उत्पाद को विदेशी ग्राहकों तक पहुंचाया है अल्वी पैकेजिंग ने वर्ष 1986 में जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में गम्ड पेपर टेप का उत्पादन शुरू किया था शुरुआत में कंपनी का कारोबार स्थानीय बाजार की जरूरतों तक सीमित था धीरे-धीरे उत्पादन क्षमता और उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार हुआ तो दूसरे शहरों और राज्यों में भी इसकी मांग बढ़ने लगी उत्पाद की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ कंपनी ने एक्सपोर्ट मार्केट में कदम रखा लगातार प्रयासों के बाद गम्ड पेपर टेप को यूरोप अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के बाजारों में जगह मिली। इससे जगदीशपुर में तैयार होने वाले उत्पाद की पहचान केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं रही फिलहाल कंपनी के उत्पाद छह देशों में पहुंच रहे हैं यूरोप में जर्मनी इटली नीदरलैंड और यूनाइटेड किंगडम के अलावा दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना में भी इसकी मांग है इस तरह जगदीशपुर में तैयार होने वाला पेपर गम टेप अब ग्लोबल पैकेजिंग मार्केट का हिस्सा बन चुका है अल्वी पैकेजिंग को मिला राष्ट्रीय एमएसएमई एक्सपोर्ट अवार्ड अमेठी के औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी उपलब्धि है करीब चार दशक पहले स्थानीय जरूरतों को पूरा करने से शुरू हुआ कारोबार अब छह देशों तक पहुंच चुका है सैय्यद गुफरान अल्वी को मिला यह सम्मान कंपनी के लंबे कारोबारी सफर और निर्यात बाजार में बनाई गई पहचान को रेखांकित करता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: