कैंपियरगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई


  • कैंपियरगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

  • गोरखपुर। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंपियरगंज पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
    पुलिस के अनुसार थाना कैंपियरगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 477/2026 में संबंधित अभियुक्त अच्छेलाल साहनी पुत्र रामहित साहनी, निवासी वार्ड नंबर-8 दिग्विजयनाथ नगर, बनभागलपुर, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 74, 115(2), 333, 351(3) बीएनएस तथा धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
    पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों एवं महिलाओं से जुड़े अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।