गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौटते समय कक्षा 4 के एक छात्र के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया।


  • गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौटते समय कक्षा 4 के एक छात्र के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। पुलिस की तत्परता से बच्चा करीब 5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया।
    जानकारी के मुताबिक, 9 वर्षीय पद्मनाभ गिरी स्कूल की छुट्टी के बाद रोज की तरह ऑटो से घर जा रहा था। ऑटो में अन्य बच्चे भी सवार थे। रास्ते में ऑटो चालक आशीष एक बच्ची के लिए चिप्स लेने दुकान पर गया। चालक के अनुसार, वह 1-2 मिनट में ही लौट आया, लेकिन तब तक पद्मनाभ ऑटो से गायब था, जबकि उसका स्कूल बैग ऑटो में ही रखा हुआ था।
    बच्चे के लापता होने की सूचना पर परिवार में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कैंट पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई। पुलिस टीम ने इलाके के 5 स्कूलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संभावित रास्तों पर तलाश शुरू की।
    कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। लापता बच्चा स्कूल से करीब 80 किलोमीटर दूर तमकुहीराज में एक ट्रेन में मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को सकुशल बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया।
    ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि बच्चा पहले भी कई बार इस तरह से भागने की कोशिश कर चुका है। बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता कतर में रहते हैं।
    फिलहाल बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस परिजनों से बात कर पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।