गोरखपुर की बेटी ने रचा इतिहास


  • तिलोरा गांव की रितिका दुबे 23 साल की उम्र में बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
  • गोरखपुर/सहजनवा  के ग्राम तिलोरा की बेटी रितिका दुबे ने पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। मात्र 23 वर्ष की उम्र में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर रितिका ने इतिहास रच दिया है। वह सहजनवा तहसील की पहली महिला सेना अधिकारी बन गई हैं।
    तिलोरा गांव की गलियों से शुरू हुई रितिका की पढ़ाई का सफर आज देश सेवा तक पहुंच गया है। रितिका शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं और एथलेटिक्स में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।
    उन्होंने पहले ही प्रयास में एसएसबी इंटरव्यू पास किया और सितंबर 2025 में चेन्नई स्थित OTA (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) में प्रशिक्षण के लिए चयनित हुईं। कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिला है।
    रितिका की इस उपलब्धि से पूरे गांव, क्षेत्र और जिले में खुशी की लहर है। वह आज हर बेटी के लिए प्रेरणा बन गई हैं कि बेटियां भी देश की शान बन सकती हैं। गांव से लेकर सरहद तक के इस सफर पर क्षेत्रवासियों ने रितिका दुबे को बधाई दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।