बीजेपी ने सात मोर्चों के नए प्रभारियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने युवा मोर्चा की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी को सौंपी है. जबकि एसटी मोर्चा का प्रभार सतीश पूनिया को दिया गया है.


भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को 7 विभिन्न मोर्चों के लिए नए प्रभारियों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने छह क्षेत्रों और सात मोर्चों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है. बीजेपी की ओर से युवा, महिला, एससी, ओबीसी, किसान, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

 

किस मोर्चे की जिम्मेदारी किसे मिली?

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची के अनुसार, बीजेपी ने युवा मोर्चा की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी को सौंपी है. वहीं महिला मोर्चा का प्रभार डी. पुरंदेश्वरी को दिया गया है.एससी मोर्चा की जिम्मेदारी संजय भाटिया संभालेंगे, जबकि ओबीसी मोर्चा का प्रभारी वैजयंत पांडा को बनाया गया है.

इसके अलावा किसान मोर्चा की जिम्मेदारी लाल सिंह आर्या और एसटी मोर्चा का प्रभार सतीश पूनिया को दिया गया है.वहीं पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी गजेंद्र पटेल को सौंपी है.

 

सभी प्रभारियों को काम शुरू करने के निर्देश

जानकारी के मुताबिक, ये सभी फिलहाल मोर्चा का प्रभार देखेंगे. मोर्चा की कार्यकारिणी, प्रदेशों के प्रभारी और मोर्चा की राज्यों में टीम बनाने में मदद करेंगे.इन सभी मोर्चा प्रभारियों को मोर्चा के अध्यक्षों से बात करके ये काम शुरू करने को बोला गया है.ये मोर्चा प्रभारी भविष्य में स्थायी प्रभारी नियुक्त होने तक अपने पद पर बने रहेंगे.

इससे पहले कई राज्यों में प्रभारियों की नियुक्ति

बीजेपी ने इससे पहले कई नए राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों की भी घोषणा की थी. इसमें विनोद तावड़े को यूपी का नया प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं, ऐसे में प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्त महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

वहीं, वरिष्ठ नेता सतीश पूनियां को पंजाब का प्रभारी बनाया गया. जबकि राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को गुजरात के प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया था. इसके अलावा, डॉ. संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का कोऑर्डिनेटर, जबकि राजीव बब्बर सह-समन्वयक बनाए गए थे.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।