BRICS समिट से पहले गुरुवार को पहली बार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस के तीन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उतरे हैं. ऐसे में लोगों की उत्सुकता इसको लेकर काफी बढ़ गई है कि क्या पुतिन भी नोएडा लैंड करेंगे?


दिल्ली में ब्रिक्स समिट की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है. कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें शामिल होने के लिए भारत पहुंच रहे हैं. सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा की पुख्ता तैयारी है. ब्रिक्स समिट से पहले गुरुवार को पहली बार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूस के तीन ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उतरे हैं. ऐसे में लोगों की उत्सुकता इसको लेकर काफी बढ़ गई है कि क्या रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी नोएडा लैंड करेंगे?

 

दरअसल, जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर पहली बार कोई विदेशी विमान उतरा है. इसमें रूस का बड़ा सैन्य मालवाहक विमान Ilyushin IL-76 भी शामिल है. इन विमानों से रूस के सैन्य अधिकारी, पुतिन की एडवांस सुरक्षा टीम और सामान भारत पहुंचे हैं. पुतिन समिट में हिस्सा लेने के लिए कल भारत पहुंचेंगे. कल पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात होगी. कल दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी.

शी जिनपिंग के भारत आने पर सस्पेंस

वहीं, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने पर सस्पेंस है. कहा जा रहा है कि अगर जिनपिंग नहीं आए तो उनके बदले चीन के प्रधानमंत्री या उपराष्ट्रपति आ सकते हैं. 12-13 सिंतबर को दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 का आयोजन होना है.

IGI एयरपोर्ट पर विमानों की ज्यादा भीड़

बता दें कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले से ही आम उड़ानों और दूसरे देशों के वीवीआईपी मेहमानों के विमानों की भीड़ बहुत ज्यादा है इसलिए ब्रिक्स समिट के दौरान विमानों को पार्क करने के लिए जेवर एयरपोर्ट को बैकअप के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां ब्रिक्स मेहमानों के लिए 12 पार्किंग स्लॉट आरक्षित किए गए हैं.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।