तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक कर्मचारी तबियत बिगड़ने पर जमीन पर गिर गए. इसी बीच पशुपालन मंत्री वकीति श्रीहरि ने मानवीयता का परिचय देते हुए कर्मचारी को CPR दिया . बाद में, उन्होंने मेडिकल स्टाफ को बुलाया और यह सुनिश्चित किया कि पीड़ित को एम्बुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए. हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी कर्मचारी की जान नहीं बचाई जा सकी.
दरअसल, राजू, ऊर्जा विभाग के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी नवीन मित्तल (IAS) के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) थे. मंगलवार को तेलंगाना सचिवालय के कर्मचारी राजू, जो विधानसभा परिसर में ड्यूटी पर थे, अचानक गिर पड़े. तभी वहां मौजूद मंत्री वाकिती श्रीहरी, तुरंत मदद के लिए आगे आए और संवेदनशीलता दिखाते हुए CPR दिया और बाद में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, उनकी कोशिशें बेकार गईं.
सचिवालय के कर्मचारी सदमे में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजू की जांच की, लेकिन पाया कि उनकी हालत पहले से ही बहुत गंभीर थी. पल्स न मिलने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजू की अचानक मौत से तेलंगाना सचिवालय के कर्मचारी सदमे में हैं. कई कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान अपने साथी को खोने पर गहरा दुख जताया.
अधिकारियों ने निधन पर जताया शोक
सचिवालय के कर्मचारियों और अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया, राजू के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं जाहिर कीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. ड्यूटी के दौरान राजू के अचानक गिरने की इस घटना के कारण विधानसभा परिसर में कुछ देर के लिए कामकाज में रुकावट आई.
कांग्रेस और विपक्षी BRS के बीच तीखी बहस
बता दें कि सोमवार को तेलंगाना विधानसभा में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी और विपक्षी BRS के बीच तीखी बहस हुई. BRS विधायकों ने काले कपड़े पहनकर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. आरोप है कि एक BRS विधायक ने स्पीकर गड्डम प्रसाद के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे स्पीकर सदन में भावुक हो गए. कांग्रेस की शिकायत के बाद, सैफबाद पुलिस ने BRS MLC टी. मधुसूदन राव (उर्फ टाटा मधु) और एन. नवीन कुमार रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: