दबंगों का आतंक महिला को अकेला पाकर पीटा महिला को आई चोटे महिला ने गजनेर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
9 सितंबर बुधवार सरवनखेडा
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामाकांत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री कुलदीप
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामाकांत के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी साइबर श्री कुलदीप यादव के नेतृत्व में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना बस्ती श्री विजय नारायण मिश्रा व टीम द्वारा वादी के साथ विभिन्न प्रकार से साइबर अपराध (सेक्टटॉर्सन/डिजिटल अरेस्ट/फर्जी पुलिस अधीकारी बन झुठे केस में फसाने/ मेट्रिमोनियल साइट से NRI बनकर/फोन पे, गुगल पे पर नाम निकालकर फ्राड करने वाले गिरोह के विरुद्ध मु0अ0सं0-21/2026 धारा 319(2)/318(4)/308(2)/61(2)/317(2) बी0एन0एस0 व 66सी, 66डी आई0टी0 एक्ट थाना साइबर क्राइम, जनपद बस्ती पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर इस सराहनीय कार्य के लिए वादी द्वारा साइबर थाना बस्ती पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की गई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
थाना साइबर क्राइम जनपद बस्ती पर पंजीकृत मु0अ0सं0-21/2026 धारा-319(2), 318(4), 308(2), 61(2), 317(2) बी0एन0एस0 व 66सी, 66डी आई0टी0 एक्ट में साइबर क्राइम थाना की टीम के द्वारा प्रभावी कार्यवाही में दिनांक 07.09.2026 को समय करीब 16.35 बजे साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती पर मौजूद अभियुक्त 01.आदित्य गुप्ता पुत्र स्व0 सीताराम गुप्ता निवासी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती मूल पता- मसकनवा बाजार थाना छपिया जनपद गोण्डा उम्र 28 वर्ष 02. अभियुक्त अजय सिंह चौहान पुत्र राम सिंह निवासी कंचनपुर थाना गुजैनी कानपुर नगर उम्र 24 वर्ष मूल पता – भौसाना थाना चौबेपुर जनपद कानपुर देहात से पूछताछ के क्रम में उपरोक्त मुकदमा व अन्य साइबर अपराध के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया तो अपनी गलती की माफी मांगते हुए आदित्य गुप्ता ने बताया है कि साहब मैने योजना व षणयंत्र पूर्वक बिना अपने भाई रितिक को बताये बिना उसकी भनक लगे उसके खाते व सिम का प्रयोग साइबर अपराध में करूंगा मैने दस-बारह खाते खुलवाये और बैंक में लिंक करने वाले सिम भी उसके नाम पते से जारी करवाया चुकि मेरा खुद का आदित्य ट्रेडर्स के नाम से फर्म है जिसको मैं BSNL डिस्ट्रव्यूटर के लिए प्रयोग करता हूँ, तथा साहब मै लगभग दो साल से साइबर अपराध का कार्य कर रहा हूँ तथा मैं साइबर अपराध में प्रयुक्त होने वाले खाता नंबर को सिम नंबर को अपने साथियों के मोबाइल नंबर पर दे देता हूँ और जो भी पैसा साइबर अपराध का आता है उसका 30 प्रतिशत मैं ले लेता हूँ मै पैसा एटीएम से निकाल कर नकद तथा कई बार अपने साथियों के बताये हुए खाता नंबर पर भी पैसा डाल देता हूँ मुकदमा उपरोक्त में वर्णित जौनपुर में घटना प्रांजल यादव के सम्बन्ध में पूछने पर बता रहा है कि साहब घटना में प्रयोग करने के लिए सिम मुझे आदित्य गुप्ता ने भेजवाया था मैने व अपने साथियों के साथं योजना के तहत उसको कांलिग करके डरा धमका कर पुलिस से गिरफ्तार होने का भय दिखाकर तथा मुकदमे मे फसाने से बचाने के नाम पर 11000/- रूपया मंगा लिया था ।
अपराध करने का तरीका-
पकड़े गए अभियुक्तो ने बताया कि हम फोन पे या गुगल पे पर कोई भी फोन नम्बर डाल करके यह चेक करते है कि यह नम्बर किस नाम से है फिर डायरेक्ट उसको फोन करके स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बोलते है कि आपके खिलाफ 42 पन्नों की सीडीआर प्राप्त हुई है जिसमें आपके द्वारा अश्लील विडीयो देखा जाता है, आपके खिलाफ केस रजिस्टर्ड किया जा रहा क्योंकि इंडिया में 2018 से पोर्न विडियो /अश्लील फिल्में देखना मना है फिर भी आप द्वारा एसा कृत्य किया गया ऐसे में पीड़ित डर जाता है और इनके झांसे में आने लगता है और इनके द्वारा बताया जाता है कि अगर कोर्ट से केस खत्म कराओगे तो 4 लाख लगेंगे और यहीं थाने से खत्म कराओगे तो 15 हजार रुपये लगेंगे ऐसे में पीड़ित डरकर इनके द्वारा बताए गए युपीआई /खाते में भेज देता है, जब इनको पता हो जाता है कि इनके पास और भी रुपये है तो वायस चेन्जर लगाकर उच्चाधिकारी बनकर बताया जाता है कि तुम्हारा केस हाईलाइट हो गया है इसके लिए तुमको और रुपये देने पड़ेंगे ऐसे कर कर के पीड़ित का पुरा खाता खाली कर लेते है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. आदित्य गुप्ता पुत्र स्व0 सीताराम गुप्ता निवासी मस्कनवा बाजार , मनकापुर रोड़ थाना छपिया जनपद गोंण्डा हाल पता मंगलबाजार मस्जिद के सामनें गली में दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती उम्र 28 वर्ष।
2. अजय सिंह पुत्र रामसिंह निवासी कंचनपुर पोस्ट मरदमपुर थाना गुजैनीं जनपद कानपुर नगर मूलपता ग्राम भौसाना थाना चौबेपुर जनपद कानपुर देहात उम्र 24 वर्ष ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री विजय नरायन मिश्रा प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना बस्ती।
2. श्री भगवान सिहं साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
3. उ0नि0 श्री जावेद खान साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
4. हे0का0 अंगद मौर्या साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
5. हे0का0 ऋषिवेद तिवारी साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
6. हे0का0 पवन यादव साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
7. का0 जितेन्द्र यादव साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
8. का0 इशांत कुमार साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
9. का0 अमित कुमार झा साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती ।
पुलिस अधीक्षक बस्ती की अपील-
साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तुरंत 1930 डायल करें या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। FIR दर्ज होने के बाद भी धनराशि वापस कराई जा सकती है। किसी भी अंजान व्यक्ति को OTP, बैंक डिटेल साझा न करें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
9 सितंबर बुधवार सरवनखेडा
समाज सुधार, मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता का दिया संदेश
Leave a Comment: