अर्जुन रौतेला आगरा। थाना हरिपर्वत क्षेत्र के लंगड़े की चौकी निवासी वाल्मीकि समाज की नाबालिग युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पूर्व प्रत्याशी आगरा दक्षिण विधानसभा विनय अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
परिजनों ने युवती की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस के अनुसार दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान युवती की मौत हुई। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की।
विनय अग्रवाल ने कहा कि नाबालिग बेटी की मौत बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है। परिवार की आशंकाओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट, घटनास्थल, सीसीटीवी फुटेज समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों की गंभीरता से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में हत्या या किसी आपराधिक साजिश की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
अग्रवाल ने आगरा में हाल के दिनों में महिलाओं और बच्चियों से जुड़ी सामने आई घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन को और अधिक गंभीरता एवं संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि “कानून का राज” केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर जमीन पर भी दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नाबालिग वाल्मीकि बेटी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मौत से जुड़े प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल में दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर, परवेज खान, विमल वाल्मीकि, सुमित चौहान, हिमांशु यादव, सलमान आदि मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।