थाना छावनी पुलिस द्वारा आत्महत्या का दुष्प्रेरण करने वाली अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-

दिनांक 03.09.2026 की शाम को थाना छावनी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बबुरहवा में रामबहाल यादव पुत्र स्व0 रामधनी उम्र 50 वर्ष संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में गोली लगी है। मौके पर छावनी पुलिस मय फील्ड यूनिट के द्वारा पहुंचकर विधिक कार्यवाही की गयी। दिनांक 05.09.2026 को थाना स्थानीय पर तहरीरी सूचना प्राप्त हुई कि रामबहाल पुत्र रामधनी निवासी ग्राम बबुरहवा थाना छावनी जनपद बस्ती की हत्या उसकी दूसरी पत्नी इन्द्रवती व इन्द्रावती के पहले पति के लड़के सर्वेश व एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया है, के संबन्ध में श्री मनबहाल पुत्र स्व0 श्री रामधनी सा0 बबुरहवा थाना छावनी जनपद बस्ती के तहरीरी सूचना के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 185/2026 धारा 103(1) BNS  पंजीकृत कर साक्ष्य संकलन बयान परिस्थितिजन्य साक्षी एवं बयान स्वतंत्र गवाहा एवं अन्य संकलित साक्ष्यो से ज्ञात हुआ कि इन्द्रावती देवी के प्रताड़ना के कारण रामबहाल द्वारा स्वयं को गोली मारना पाया जाने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 103(1) बीएनएस का विलोपन करते हुए जुर्म धारा 108 बीएनएस में तरमीम कर आज दिनांक 08.09.2026 को समय 08.45 बजे इन्द्रावती पत्नी स्व0 रामबहाल यादव को ग्राम बबुरहवा स्थित उसके घर से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पताः-
1.इन्द्रावती देवी पत्नी रामबहाल निवासी ग्राम बबुरहवा थाना छावनी जनपद बस्ती।

बरामदगी का विवरणः- 
1. घटना में प्रयुक्त आलाशस्त्र  01 अदद अवैध कट्टा 315 बोर 
2. 01 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस

अपराध का तरीका-
तमामी विवेचना के क्रम में परिस्थिति जन्य साक्ष्य/साक्षियों, CCTV फुटेज, बयान डाक्टर पीएमकर्ता, जांच फील्ड यूनिट आदि से पाया गया कि दिनांक 03.09.2026 को समय करीब 18.45 बजे अचानक रामबहाल के कमरे/घर की तरफ से गोली चलने जैसी आवाज सुनायी दी। उक्त आवाज सुनायी देने के कुछ ही क्षण में रामबहाल की पत्नी इन्द्रावती चिल्लाती बिलखती हुई अपने घर से मृतक रामबहाल की बनी हुई दुकान की तरफ काफी ऊंची आवाज में रोती बिलखती हुई आयी और वहां मौजूद दुकानदारों एवं लोगों से बोली किं मेरे पति ने स्वयं ही गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है जब घर में से बहुत तेज आवाज हुई तो कमरे में जाकर देखी कि मेरे पति ने खुद को गोली मार ली है। जिस पर आस पास के लोग जाकर देखे कि रामबहाल के सर से खून काफी निकल रहा था, जिस पर एम्बुलेस बुलाकर रामबहाल को सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहाँ पर डाक्टर द्वारा रामबहाल उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया था, परन्तु इस घटना की गहनता से जांच कि गयी तो ज्ञात हुआ कि रामबहाल नशे का सेवन करते थे। रामबहाल की पत्नी इन्द्रावती रामबहाल से कहती थी कि मैं अपनी जमीन बेचकर दुकान बनवायी। आप मेरा जेवर गिरवी रख दिये हैं। अपने बच्चों के लिए कुछ करीये, लेकिन रामबहाल काफी प्रयास के बाद भी अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ नहीं कर पाते थे, जिससे उनकी पत्नी काफी नाराज रहती थी और उल्टा सीधा कहती थी, जिससे राबहाल काफी कुंठित रहते थे और उसी कुण्ठा के कारण शराब भी पीते थे और पत्नी से काफी परेशान व प्रताड़ित रहते थे और कहा करते थे कि अब यही मन कर रहा है कि एक दिन मैं इस दुनिया को छोड़ जाऊं। रामबहाल घटना के दिन भी काफी शराब पिये थे। रामबहाल की पत्नी इन्द्रावती देवी अगर रामबहाल पर इतना दबाव नहीं बनायी होती तो वे तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या नहीं करते। इन्द्रावती के काफी दबाव पर रामबहाल ने इस तरह का कदम उठाया। घटना घटित होने के बाद मृतक रामबहाल की पत्नी इन्द्रावती द्वारा डरवश कि वह कहीं फंस न जाये, घटना से सम्बन्धित शस्त्र को छुपा दिया था। यह बात इन्द्रावती ने कबूल किया जिस पर थाना छावनी पुलिस द्वारा इन्द्रावती देवी के निशानेदही पर घटना में प्रयुक्त आलाशस्त्र 01 अदद तमंचा बरामद कर लिया गया ।  

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह जनपद बस्ती।
2. व0उ0नि0 श्री सत्येन्द्र यादव थाना छावनी जनपद बस्ती।
3. उ0नि0 श्री सभाजीत मिश्रा थाना छावनी जनपद बस्ती।
4. हे0का0 संदीप कुमार, का0 अभिषेक सिंह, का0 राजीव रंजन सिंह, का0 शिल्लू जायसवाल, म0का0 खुश्बु राठौर समस्त थाना छावनी जनपद बस्ती।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।