अमेठी में कच्चा मकान बारिश के चलते ढह गया पत्नी और चार बच्चों के साथ परिवार अब टिन फूस के छप्पर में रहने को मजबूर है
abtaktv
नगर के गुजिया लाइन चीनी मिल के केन यार्ड में चल रहे ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में सोमवार की शाम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए
नगर के गुजिया लाइन चीनी मिल के केन यार्ड में चल रहे ऐतिहासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में सोमवार की शाम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कोतवाली प्रभारी जंग बहादुर पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मेले में पैदल भ्रमण कर भीड़भाड़ वाले स्थानों, और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाए। इस दौरान उन्होंने मेला समिति के प्रधान सेवक सुरेंद्र अवस्थी से मुलाकात कर मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी तैयारियों पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस टीम ने दुकानदारों और स्टॉल संचालकों से भी बातचीत करते हुए उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए कहा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मेले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार सतर्कता के साथ निगरानी कर रही है। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस की सक्रियता से मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सजगता देखने को मिली। इस दौरान कस्बा प्रभारी सहित
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
abtaktv
भुआल सिंह फाउंडेशन और NIIT फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से मड़ियाहूँ में अत्याधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेंटर स्थापित।
Leave a Comment: