​भुआल सिंह फाउंडेशन और NIIT फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से मड़ियाहूँ में अत्याधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेंटर स्थापित।


​भुआल सिंह फाउंडेशन और NIIT फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से मड़ियाहूँ में अत्याधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेंटर स्थापित।

​भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनीत सिंह ने कहा—"तकनीक केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहेगी; अब गांव का बच्चा भी मुफ्त में AI सीखकर पूरी दुनिया से जुड़ेगा।"
​स्थानीय युवाओं को 10-12 हजार की नौकरी के लिए बड़े शहरों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे; पूरी तरह नि:शुल्क मिलेगा प्रशिक्षण।

​जौनपुर / मड़ियाहूं

ग्रामीण युवाओं को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने और क्षेत्र से होने वाले पलायन को रोकने के उद्देश्य से जौनपुर के मड़ियाहूँ (जमालापुर) में एक अत्याधुनिक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सेंटर की शुरुआत की गई है। भुआल सिंह फाउंडेशन और NIIT फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित इस केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया, जहाँ क्षेत्र के युवाओं को पूरी तरह नि:शुल्क (Free) आधुनिक कंप्यूटर एवं AI कोर्स कराया जाएगा।
​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनीत सिंह ने रिबन काटकर सेंटर का शुभारंभ किया।
​संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अनीत सिंह ने कहा:
​"अक्सर लोग सोचते हैं कि AI जैसी आधुनिक तकनीक केवल अमेरिका या दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े मेट्रो शहरों तक सीमित है और इसके कोर्स बहुत महंगे होते हैं। लेकिन आज भुआल सिंह फाउंडेशन और NIIT फाउंडेशन ने मिलकर उस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। हम इस तकनीक को सीधे अपने मड़ियाहूँ की पावन धरती पर लेकर आए हैं और हमारे युवाओं को यह उच्च स्तरीय ट्रेनिंग पूरी तरह नि:शुल्क (Free) दी जाएगी। हमारे क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा और मेहनत का ज़ज़्बा भरपूर है, बस उन्हें सही प्लेटफॉर्म देने की ज़रूरत थी।"
​क्षेत्रीय समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. अनीत सिंहने आगे कहा कि सही मार्गदर्शन और संसाधनों के अभाव में स्थानीय युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मामूली नौकरियों के लिए अपने बुजुर्ग माता-पिता को छोड़कर मुंबई, सूरत या गुजरात जैसे शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। इस फ्री AI सेंटर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को गांव में ही बिना किसी आर्थिक बोझ के विश्वस्तरीय डिजिटल प्रशिक्षण देना है, ताकि उन्हें रोजगार के लिए अपना घर और परिवार न छोड़ना पड़े।
​उन्होंने स्पष्ट किया कि भुआल सिंह फाउंडेशन धरातल पर ठोस बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस केंद्र को केवल मशीनों का ढांचा न बताकर "युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मंदिर" करार दिया।
डॉ. अनीत सिंह ने स्थानीय अभिभावकों और युवाओं से भावुक अपील करते हुए कहा:
​"मैं मड़ियाहूँ के हर अभिभावक से अपील करती हूँ कि वे अपने बच्चों को इस सेंटर में भेजें और इस नि:शुल्क कोर्स का पूरा लाभ उठाएं। यहाँ का युवा आधुनिक तकनीक सीखकर इतना मजबूत बने कि कल को उनके माता-पिता गर्व से कह सकें कि उनका बेटा या बेटी गांव में रहकर ही पूरी दुनिया से जुड़कर काम कर रहे हैं। हमारा विजन है कि आने वाले समय में बड़ी टेक कंपनियां खुद जौनपुर और मड़ियाहूँ आकर हमारे बच्चों को नौकरियां प्रदान करें।"
​संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस सेंटर में युवाओं को कंप्यूटर साक्षरता, आधुनिक डिजिटल टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की एडवांस ट्रेनिंग पूरी तरह फ्री दी जाएगी, जिससे वे घर बैठे डिजिटल अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकेंगे।
​इस अवसर पर NIIT फाउंडेशन की टीम, भुआल सिंह फाउंडेशन के सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय युवा मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।