अमेठी के कई इलाकों में रातभर गुल रही बिजली छह घंटे तक ठप रही सप्लाई
अब तक न्याय अनुराग सागर
अब तक टीवी
अमेठी में अदालत के आदेश पर छह महीने बाद एक एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला एक व्यक्ति की मौत से जुड़ा है, जिसने चोरी के आरोप और प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया था। पीड़ित के बेटे दीपक की शिकायत पर शिवरतनगंज पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है
घटना छह महीने पहले 2 मार्च 2026 को हुई थी। आरोपियों ने पीड़ित दूलन को अपने घर में बंधक बना लिया था। उस पर एक महिला के जेवर चुराने का आरोप लगाया गया। इसके बाद 30 हजार रुपये नकद मंगवाकर दूलन को छोड़ा गया अगले दिन 2 मार्च को ही आरोपी दूलन के घर गए। उन्होंने जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि जहर खा लो मर जाओ अगर जिंदा रहोगे तो जेवर लेकर रहेंगे। इस बात से चिंतित होकर दूलन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। अगले दिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई यह मामला रायबरेली जिले के पन्हौना मजरे के छोटा कोलवा गांव से जुड़ा है। पीड़ित और आरोपी दोनों एक ही गांव के हैं। दीपक के पिता दूलन को अशोक पुत्र जगजीवन और नीतू पत्नी अशोक सहित छह लोगों ने अपने घर बुलाया था.नीतू ने दूलन पर जेवर चोरी का आरोप लगाया था। 30 हजा र रुपये नकद लेने के बाद दूलन को छोड़ दिया गया लेकिन जेवर और बर्तन देने की बात भी कही गई। शिवरतनगंज थाने में सुनवाई न होने पर, एससी एसटी कोर्ट के आदेश पर छह महीने बाद पीड़ित दीपक की एफआईआर दर्ज की गई है मामले की जांच सीओ तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। पीड़ित का कहना है कि अदालत की शरण में जाने के बाद ही उसे न्याय मिल सका
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर
अब तक न्याय अनुराग सागर
अब तक न्याय अनुराग सागर
Leave a Comment: