अमेठी में 22 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद करीब 3 वर्षीय मासूम अनस का शव तालाब से बरामद हुआ
अब तक न्याय अनुराग सागर
अब तक न्याय अनुराग सागर
अब तक न्याय अनुराग सागर
अमेठी के तिलोई विधानसभा क्षेत्र में सरकार के ग्रामीण इलाकों में अच्छी सुविधाओं और पक्की सड़कों के दावे झूठे साबित हो रहे हैं। ब्लॉक सिंहपुर की महिया सिंदुरिया ग्राम सभा के शुक्लन पुरवा में विकास नजर नहीं आ रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच सालों में महिया सिंदुरिया ग्राम सभा में विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हुई है शुकुलन पुरवा गांव में धरातल पर पूरी सड़क गड्डों और घुटने भर कीचड़ में बदल चुकी है
गांव के स्कूली बच्चों की हालत सबसे खराब है इसी खराब रास्ते से होकर बच्चे रोज स्कूल जाने को मजबूर हैं। जरा सी गलती होने पर बच्चे कीचड़ में गिर जाते हैं जिससे उनकी ड्रेस और किताबें खराब हो जाती हैं। कई बार बच्चे स्कूल पहुंचे बिना ही घर लौट जाते हैं। इस खराब हालत के कारण बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है गांव के लोगों में नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ बहुत गुस्सा है ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता अब इस गांव का हाल जानने नहीं आ रहे हैं। शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं महिया सिंदुरिया के प्रशासक प्रधान अजय सिंह ने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान किया जाएगा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय अनुराग सागर
व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /मो रफीक मिहींपुरवा बहराइच
Leave a Comment: